फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Hanuman Beniwal against red beacon ban

...तो फिर लगा लूंगा लाल बत्ती

Mon, 01 May 2017 01:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 01 May 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
MLA Hanuman Beniwal against red beacon ban
हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
वीवीआईपी कल्चर के खात्मे के लिए लाल-नीली बत्ती हटाने के केंद्र सरकार के आदेश का विरोध करनेवाले राजस्थान के भाजपा के बागी निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने चेतावनी दे डाली है कि यदि देश में कहीं भी लाल या नीली बत्ती किसी भी गाड़ी पर दिखाई दी, तो मैं फिर लाल बत्ती लगा लूंगा।
विज्ञापन


बेनीवाल ने शुरू में लाल-नीली बत्ती हटाने के आदेश का यह कहते हुए विरोध किया था कि मोदी या वसुंधरा ने लाल बत्ती नहीं दी, जो वे खुद की गाड़ी से इसे हटा लें। लेकिन एक-दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटाई और सफाई दी कि वे इसलिए लाल लाल बत्ती हटा रहे हैं, क्योंकि प्रदेश में अब उन्हें किसी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि मोदी सरकार के ताजा आदेश से पहले के नियमों के तहत भी विधायक को लाल बत्ती लगाने का कोई अधिकार नहीं था।
विज्ञापन


नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले विधायक हनुमान बेनीवाल का कहना है यदि लाल-नीली बत्ती के आदेश की देश में कहीं भी अव्हेलना हुई, तो वे फिर लाल बत्ती लगा लेंगे। उन्होंने दोहराया कि मोदी या राजे ने उन्हें लाल बत्ती नहीं दी है। लाल बत्ती लगाने का हक उन्हें जनता ने दिया है। भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को रोकने के बजाए ऐसे आदेशों के जरिए ये सरकार जनता को भटका कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले महीने मोदी सरकार के फैसले के तहत 1 मई से लाल और नीली बत्ती के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। राष्ट्रपति, पीएम, सीएम, मंत्री, आईएएस, आईपीएस की गाड़ियों से लालबत्ती हट जाएगी।


इस आदेश को लेकर बेनीवाल ने आरोप लगाया था कि इस आदेश से देश और जनता का कोई भला नहीं होगा। भाजपा सरकार को वे काम करने चाहिए, जिससे देश का भला हो। सरकार पहले सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी को लेकर जनता को गुमराह कर चुकी है और अब लाल बत्ती के फैसले से ऐसा ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed