फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mla ghanshyam tiwari controversy in rajasthan

तीन मंत्रियों ने साधा निशाना तो तिवाड़ी ने यूं किया पलटवार

Sat, 20 May 2017 09:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
 mla ghanshyam tiwari controversy in rajasthan
विधायक घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
राजस्थान में वसुंधरा सरकार के मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी के बीच वॉक युद्ध तेज हो गया है। शनिवार को तीन मंत्रियों और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तिवाड़ी पर निशाना साधा। तिवाड़ी ने जवाबी हमला करते हुए इन मंत्रियों समेत सीएम पर आरोप लगाए। 
विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने चुरू में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि घनश्याम तिवाड़ी जिसे पेड़ की डाली पर बैठें है उसे काट रहे है। उन्होंने तिवाड़ी पर राष्ट्रीय अनुशासन समिति का आपमान करने का आरोप लगाया। जयपुर में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने भी बयानों में तिवाड़ी को निशाना बनाया। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री निहाल चंद मेघवाल ने भी तिवाड़ी की ओर से इन दिनों चलाई जा रही मुहिम को संगठन विरोधी करार दिया। इन मंत्रियों ने तिवाड़ी के संगठन को लेकर भी टिप्पणियां की। 
विज्ञापन


उधर, इस बयानबाजी के बाद तिवाड़ी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ये मंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए सीएम राजे के दबाव में बयान दे रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से इन मंत्रियों को बार—बार फोन करके उनके खिलाफ बयान देने के लिए कहा गया है। इसके बाद ये मंत्री बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस तरह की बयानबाजी से उनका मंत्री पद बचता है तो उन्हें खुशी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed