फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mla bhawani singh rajawat made a controversial statement again

राजावत का तंज, दुनिया चांद पर पहुंच गई और मंत्री जी धोती—कुर्ता पहना रहे है

Sat, 08 Apr 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 08 Apr 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
mla bhawani singh rajawat made a controversial statement again
भवानी सिंह राजावत
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले कोटा से भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत ने अब राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी पर निशाना साधा है। उन्होंने देवनानी की ओर से शिक्षा को लेकर की जा रही घोषणाओं पर तंज कसा है। 
विज्ञापन


देवली में एक स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में भवानीसिंह राजावत ने अपनी पार्टी की सरकार में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को जमकर सुनाई। उन्होंने कहा कि 'वो शिक्षा को प्रयोगशाला बना रहे हैं'। 
विज्ञापन


शिक्षकों के ड्रेस कोड को मंत्री की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है, लोग चांद पर जा रहे हैं और हम अध्यापकों को धोती कुर्ता पहना रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चाणक्य और संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों पर भी विवादित बयान दिया। उन्होनें कहा कि चाणक्य केवल धोती ही पहनते थे कुर्ता नहीं और हम उन्हें टीवी पर शिक्षक के रूप में आज भी उसी वेषभूषा में देखते हैं लेकिन आज के शिक्षकों को बच्चे धोती कुर्ते में नहीं देखना चाहते बल्कि इनको तो कोट पैंट में आना चाहिए।

संस्कृत विद्यालाय में तो धोती कुर्ते चल सकते हैं क्योंकि संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों को आगे चलकर पंडित ही बनना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed