फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Anita Bhadel demonstration at Jal Bhavan for water problem in Ajmer

Rajasthan: अनिता भदेल ने किया जल भवन पर मटका फोड़ प्रदर्शन, दी चेतावनी- व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो सड़क पर घेरेंगे

Wed, 14 Sep 2022 01:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 14 Sep 2022 01:31 PM IST
सार

अजमेर दक्षिण विधायक अनीत भदेल ने कहा कि बीसलपुर भरा पड़ा है लेकिन लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। प्रशासन और अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
MLA Anita Bhadel demonstration at Jal Bhavan for water problem in Ajmer
अनिता भदेल का जलभवन में प्रदर्शन - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर में गड़बड़ाई जलापूर्ति से भले ही जल संसाधन विभाग इनकार कर रहा हो लेकिन लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। जिले की प्यास बुझाने वाला बीसलपुर बांध लबालब होने के बाद भी अजमेर की जनता को दो से तीन दिनों में पानी मिल रहा है। जिसके चलते अजमेर शहर में लगातार जलदाय विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया जा रहा है । 
विज्ञापन


इसी कड़ी में बुधवार को भी पूर्व मंत्री व अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल सहित लोगों ने जल संकट को लेकर रोष जताया है। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर खाली मटके सौंपे। साथ ही तीन दिन में जलापूर्ति सुधारने का अल्टीमेटम दिया।

विज्ञापन


विधायक अनिता भदेल, पार्षद देवेन्द्र सिंह शेखावत, जनप्रतिनिधि और लोग जल संसाधन विभाग के दफ्तर खाली मटके लेकर पहुंचे और कहा कि भगवान ने इस बार पूरा पानी दिया। भदेल ने कहा कि बीसलपुर भरा पड़ा है लेकिन अधिकारी और प्रशासन बेपरवाह है। लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। भदेल ने कहा कि क्षेत्रों में नई पाइपलाइन डाली गई और टंकियों का निर्माण किया गया लेकिन इनका उपयोग नहीं हो रहा। अधिकारी काम नहीं कर रहे। पिछली बार भी ज्ञापन दिया और अगर तीन दिन में व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो सड़क पर घेरेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार सुगोत्रा ने जलापूर्ति सुचारू करने का आश्ववासन दिया। गौरतलब है कि इस बार मानसून में हुई अच्छी बारिश के कारण बीसलपुर बांध लबालब भरा हुआ है लेकिन उसके बावजूद अजमेर शहर में दो से तीन दिनों में पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसके चलते शहर के तमाम इलाकों में पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed