{"_id":"59143cb04f1c1bba48851284","slug":"mission-indradhanush-by-government-of-rajasthan-vaccinating-people-living-in-remote-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरणः यूनिसेफ की रिपोर्ट में राजस्थान की स्थिति खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरणः यूनिसेफ की रिपोर्ट में राजस्थान की स्थिति खराब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 May 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
प्रदेश में भले ही टीकाकरण को लेकर के व्यापक स्तर पर इंद्रधनुष जैसे अभियान चलाए जा रहे हों, मगर यूनिसेफ द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में प्रदेश की टीकाकरण को लेकर जो स्थिति है वो काफी खराब है।
आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में अभी भी कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां या तो लोग टीकाकरण कराने को लेकर जागरुक नहीं है, तो दूसरी और सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों की पहुंच कुछ दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों तक अब भी नहीं है जिनमें पाकिस्तानी से लगती सीमा से सटे क्षेत्र और कुछ आदिवासी क्षेत्र शामिल हैं। रिपोर्ट में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के साथ राजस्थान में भी टीकाकरण को लेकर कुछ क्षेत्रों में स्थिति खराब बताई गई है। रिपोर्ट में इन स्थानों पर जागरूकता फैलाने की बात कही गई है।
क्या है मिशन इंद्रधनुष
प्रदेश में नियमित टीकाकरण के तहत राजस्थान सरकार और चिकित्सा विभाग द्वारा भारत सरकार के निर्देशों पर 'मिशन इन्द्रधनुष' अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अप्रेल, मई, जून एवं जुलाई माह की 7 तारीख से एक सप्ताह तक इसे आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
इस विशेष अभियान के माध्यम से जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक टीकों से विभिन्न कारणों से छूट रहे 2 वर्ष की आयु के बच्चों की पहचान कर उन्हें नि:शुल्क टीके लगाए जाते हैं।
स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेषक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि वर्ष पर्यन्त सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीके लगाये जाते हैं।
मिशन इन्द्रधनुष के द्वारा शहरी कच्ची बस्तियों, घुमक्कड़ परिवार, ईंट भट्टों एवं नव निर्माणाधीन भवनों पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों, दूर दराज के गांव, दुरस्थ ढाणियां तथा एएनएम रहित गांवों में नियमित टीकाकरण से शेष रह रहे 2 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए जाते हैं।
बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था एफएक्सबी इंडिया के प्रतिनिधि मुकेश कुमार बतातेहैं कि यूनिसेफ की रिपोर्ट पर नजर डाले तो स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि लोगों में जागरूकता की कमी है। कुछ भ्रांतियां भी हैं, जो टीकाकरण के लिए किए जाने वाले प्रयासों को रोकती है।