फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Missing men found after ten years

जिस बेटे को ढूंढते—ढूंढते पिता चल बसा वह 10 साल बाद मिला

Sun, 23 Apr 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
Missing men found after ten years
मां के साथ बजरंगलाल
सीकर के रागगढ़ शेखावाटी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां का रहने वाला विमंदित युवक दस साल बाद परिजनों को मिला। बेटे को खोने के सदमे के कारण युवक के पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दरअसल, रागमढ़ शेखावाटी के वार्ड 25 का रहने वाला विमंदित बजरंगलाल(35) पुत्र राधेश्याम गुर्जरगौड़ अगस्त 2010 में घर से बाहर निकला था, उसके बाद वापस नहीं आया। उसके गुम होने पर परिजनों ने उसे आसपास के इलाके सहित कई जगह तलाशा। पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। चार बच्चों में इकलौते बेटे के लापता होने का सदमा पिता नहीं झेल सके और इसी दौरान पिता राधेश्याम की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद अकेली मां परमेश्वरीदेवी तीन बेटियों की देखरेख और मृतक पति की पेंशन से जीवनयापन करती रही। इसी दौरान बीती 19 अप्रैल को रामगढ़ पुलिस के पास अजमेर से फोन आया कि एक विमंदित युवक यहां अपना घर संस्था को मिला है जो अपना निवास स्थान रामगढ़ बता रहा है। इसके बाद जैसे ही रामगढ़ पुलिस गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर परमेश्वरीदेवी के घर पहुंची और उसके बेटे के मिलने की खबर सुनाई तो उनकी आंखों से खुशी के आसूं निकल पड़े। बेटे के मिलने की आस लगाए बैठी मां अन्य ग्रामीणों के साथ बजरंग को लेने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना घर संस्था को युवक बजरंगलाल अजमेर में ही विमंदित हालत में मिला था, जिसके बाद उसका इलाज कराया गया तो वह कुछ ठीक हो गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद ही उसने अपने घर का पता संस्था को बताया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed