फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   minor kidnapped and teased by someone in kota

मासूम बच्ची का अपहरण और फिर छेड़छाड़, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

Fri, 22 Sep 2017 10:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
minor kidnapped and teased by someone in kota
फाइल फोटो।
अपहरण और छेड़छाड़ जैसे मामलों में भी पुलिस की उदासीनता चिंता का सबब है। एस एेसा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने पीड़िता के परिवार को कई चक्कर कटवाए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन



ये मामला है कोचिंग सिटी कोटा का, जहां एक पांच वर्षीय मासूम के अपहरण और उसके साथ छेड़छाड़ के बाद जब उसकी मां पुलिस के पास पहुंची तो मामला ही दर्ज नहीं किया गया। कोटा के गुमानपुरा पुलिस पर आरोप है कि पीड़िता के परिवार को थाने में कई चक्कर लगाने पड़े लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां चाइल्ड लाइन पहुंची। इसके बाद चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामला बीते दस सितंबर का है। मासूम को उसके घर के बाहर से ही अज्ञात व्यक्ति ले गया। पीड़िता की मां के अनुसार बच्ची करीब चार घंटे तक गायब रही। वहीं अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed