फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minor girl missing for three days, but reports have not been recorded till now

तीन दिन से नाबालिग बालिका गायब, पर रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं

Wed, 06 Sep 2017 03:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
 Minor girl missing for three days, but reports have not been recorded till now
बालिका की फोटो दिखाते परिजन - फोटो : amar ujala
पिछले तीन दिन से नाबालिग बालिका अपने घर से गायब है। इसके बावजूद पुलिस केवल बहाने बनाकर मामले को टाल रही है। ऐसे में परिजन अनहोनी की आशंका के चलते परेशान हैं।
विज्ञापन


घटना अलवर जिले के भिवाड़ी फेज थाना 3 से जुड़ी है। यहां के बिलाहेड़ी गांव से एक नाबालिग बच्ची गायब है। परिजनों ने बताया कि 15 वर्षीय नेहा पुत्री श्याम लाल रीको के कहरानी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री जेएनसी में काम करती थी। नेहा बीते 4 सितम्बर को सुबह नौ बजे घर से निकली, तब से उसका कोई पता नहीं है। ऐसे में परिजन उसकी अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने भिवाडी थाना पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को नाबालिग बेटी को अगवा करने वाले आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर भी थाना पुलिस को दे दिया। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की इस लापरवाही से अपहृत बच्ची की जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed