{"_id":"59f096cc4f1c1bc8678b799b","slug":"minor-girl-missing-for-1-5-months-please-help-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने से गायब है नाबालिग, आरोपी दे रहा है धमकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने से गायब है नाबालिग, आरोपी दे रहा है धमकियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पुलिस के सुस्त रवैये के चलते एक नाबालिग का डेढ़ माह बाद भी पता नहीं लगाया जा सका। आरोपी के हौंसले इतने बुलंद है कि पीड़ित परिवार को आए दिन फोन पर धमकियां दे रहा है।
मामला राजस्थान के उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाने से जुड़ा है। आज गायब हुई नाबालिग बच्ची के परिवार वाले जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पहुंचे और बेटी को ढूंढने के लिए गुहार लगाई। खेमपुरा में रहने वाले परिवार का कहना है कि उनकी नाबालिग बेटी को देवराज हरिजन डेढ़ माह पूर्व उठाकर ले गया था। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से एफआईआर भी दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, आरोपी आए दिन पीड़ित परिवार के लोगों को फोन पर गालियां देते हुए धमकियां दे रहा है।
ऐसे में आज वे गुहार लगाने एसपी साहब के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारी भी रहे और न्याय की गुहार लगाई।