फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ministers of Rajasthan met the Union Ministers

राजस्थान की ये मंत्री मिली कई केंद्रीय मंत्रियों और मांगा राज्य का हक

Fri, 19 May 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Ministers of Rajasthan met the Union Ministers
kiran maheswari - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
राजस्थान की दो महिला मंत्री शुक्रवार को दिल्ली में थी। इस दौरान उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान इन मंत्रियों ने विभिन्न योजनाओं में तय राजस्थान का हक अब तक नहीं मिलने की शिकायत की। 

राजस्थान की उच्च, तकनीकी, संस्कृत शिक्षा एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री किरण माहेश्वरी ने नई दिल्ली में शुक्रवार को केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात कर गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के माध्यम से पुरातन औषधीय ज्ञान के पुनर्भव एवं अनुसंधान के लिए एक शोध पीठ की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि शोघ पीठ की स्थापना के लिए भारत सरकार ‘फाईनेंशियल असिसटेंस फॉर सपोर्ट टू सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत एकमुश्त सहायता दे सकती है। 
विज्ञापन


किरण माहेश्वरी ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात कर कृष्णा सर्किट योजना में राजसमंद के द्वारकाधीश मंदिर को जोड़कर विकास कार्य करवाने की मांग की। उन्होंने द्वाराकाधीश मंदिर पर राजसमंद झील के अंदर मंदिर के पास एलिवेटिड पार्किंग निर्माण, लैंड स्केपिंग का कार्य, मंदिर एवं उसके आसपास लाईटिंग की व्यवस्था, दर्शनार्थियों के लिए टॉयलेट की सुविधाएं विकसित करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने एवं स्थानीय कला विरासत संरक्षण एवं प्रोन्नति हेतु पर्यटन मंत्रालय की पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत नगर परिषद राजसमंद में ऑडिटोरियम एवं पुस्तकालय के निर्माण कराए जाने की स्वीकृति एवं वित्तीय सहयोग का भी आग्रह किया। उन्होंने राजसमंद के प्रमुख पर्यटन स्थल ‘नौ चौकी’ के शिलान्यास के लिए भी महेश शर्मा को आमंत्रित किया। 

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात कर माहेश्वरी ने भरतपुर स्थित विश्वविद्यालय को मंत्रालय के मल्टी सैक्टोरल डवलपमेंट कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहयोग की और केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री बंडारू दत्तात्रोय से उदयपुर संभाग के मार्बल उद्योग में काम करने वाले मजदूरों को चिकित्सीय राहत देने के लिए ई.एस.आई. अस्पताल स्थापित करने का आग्रह किया।  

​अनिता भदेल ने कहा नहीं मिला राज्य का हक

Ministers of Rajasthan met the Union Ministers
anita bhadel - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने शुक्रवार को केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात कर राजस्थान महिला अधिकारिता विभाग से संबंधित लंबित मामलों को जल्द स्वीकृत करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान में महिलाओं के समुचित विकास हेतु चलाई जा रही चिराली योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु वर्ष 2017-18 के लिए केन्द्रीय अंश (60 प्रतिशत) की 253.43 लाख रुपए की राशि अब तक नहीं मिलने की शिकायत की। चिराली योजना के लिए वर्ष 2016-17 मे जारी 23.4 लाख रुपए को वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए पुनर्वेध करवाने का आग्रह भी किया। उन्होंने सबला योजना के अंतर्गत गैर पोषाहार मद में अवशेष राशि 185.16 लाख एवं किशोरी शक्ति योजना के अंतर्गत अवशेष राशि 218.184 लाख को वर्ष 2017-18 में व्यय किए जाने के लिए पुनर्वेघ किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह भी किया।

इसके साथ ही भदेल ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी से मुलाकात कर उन्हें अजमेर में आयोजित किए जाने वाले ‘बालिका कौशल विकास शिविर’ में आने का निमंत्रण दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed