{"_id":"592824914f1c1bb876535bc2","slug":"minister-says-five-medical-colleges-in-the-state-will-start-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बोले, प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज जुलाई में होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बोले, प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज जुलाई में होंगे शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 May 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
दीप प्रज्जवलन करते स्वास्थ्य मंत्री
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज आगमी जुलाई माह शुरू हो जाएंगे, जबकि अलवर का मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने की योजना है। यह कहना है कि राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ का।
अलवर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सफलता की कहानी कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं का करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। सराफ ने कहा कि आगामी जुलाई महीने में प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएंगे। साथ ही, अलवर का मेडिकल कॉलेज भी जल्द ही शुरू करने की योजना है। उन्होंने ईएसआई भवन में मेडिकल कॉलेज चलाने की बात कही। साथ ही ये कहा कि यदि यह भवन नहीं मिलता है तो जमीन चिन्हित कर भवन निर्माण किया जाएगा।
इससे पहले मंत्री कालीचरण सराफ ने रोटरी क्लब की ओर से ब्लड बैंक की भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर यूआईटी अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत, विधायक बनवारी लाल सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा और जिला कलक्टर राजन विशाल भी मौजूद रहे। ब्लड बैंक का भवन प्रथम चरण में करीब दो करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।