फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister says five medical colleges in the state will start in July

मंत्री बोले, प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज जुलाई में होंगे शुरू

Fri, 26 May 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 26 May 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Minister says five medical colleges in the state will start in July
दीप प्रज्जवलन करते स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : amar ujala
प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज आगमी जुलाई माह शुरू हो जाएंगे, जबकि अलवर का मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने की योजना है। यह कहना है कि राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ का।
विज्ञापन


अलवर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सफलता की कहानी कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं का करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। सराफ ने कहा कि आगामी जुलाई महीने में प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएंगे। साथ ही, अलवर का मेडिकल कॉलेज भी जल्द ही शुरू करने की योजना है। उन्होंने ईएसआई भवन में मेडिकल कॉलेज चलाने की बात कही। साथ ही ये कहा कि यदि यह भवन नहीं मिलता है तो जमीन चिन्हित कर भवन निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले मंत्री कालीचरण सराफ ने रोटरी क्लब की ओर से ब्लड बैंक की भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर यूआईटी अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत, विधायक बनवारी लाल सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा और जिला कलक्टर राजन विशाल भी मौजूद रहे। ब्लड बैंक का भवन प्रथम चरण में करीब दो करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed