फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister Hemaram Chaudhary warns Gehlot Government on illegal gravel mining

Rajasthan: पायलट खेमे के मंत्री की सरकार को चेतावनी, कहा-बजरी के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, मेरे लिए जनता पहले

Mon, 12 Sep 2022 09:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 12 Sep 2022 09:43 AM IST
सार

हेमाराम चौधरी ने कहा कि बजरी खनन की शिकायत को लेकर इतने फोन आते हैं कि मेरी नींद हराम है। लूट करने वालों के साथ मैं खड़ा नहीं रह सकता। मैंने प्रमोद जैन भाया को बता दिया है।

विज्ञापन
Minister Hemaram Chaudhary warns Gehlot Government on illegal gravel mining
हेमाराम चौधरी - फोटो : Social Media

विस्तार

अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने बजरी खनन को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हेमाराम चौधरी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बजरी के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं करूंगा। मंत्री प्रमोद जैन भाया को फोन कर बता दिया है। मेरे लिए जनता पहले है, सरकार बाद में है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। हेमाराम चौधरी पायलट खेमे के नेता माने जाते हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में बजरी 550 रुपए टन से ज्यादा भाव में बेची जा रही है। वहीं रॉयल्टी पर्ची 40 रुपए के आसपास काटी जा रही है। खनन माफिया राजस्व का नुकसान तो कर ही रहे हैं। जनता को भी लूटा जा रहा है।

विज्ञापन


हेमाराम चौधरी ने आगे बताया कि बजरी खनन को लेकर लोगों के इतने फोन आते हैं कि मेरी नींद हराम हो गई है। जांच में पता चला कि सही में जनता को लूटा जा रहा है। बजरी खनन मामले में लोगों की मांग सही है। मेरे लिए पहले जनता है। उसके बाद सरकार है। लूट करने वालों के साथ मैं खड़ा नहीं रह सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि तीन जगह खनन की स्वीकृति के बाद भी रॉयल्टी 45 रुपए टन है। वहीं 550 रुपए टन से ज्यादा लिए जा रहे हैं। इसको लेकर मैंने खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया से बात की है। उनको कहा कि इसको बंद किया जाए। इस लूट को हम होने नहीं देंगे। बजरी माफिया का किसका सपोर्ट है। यह मेरे लिए कहना ठीक नहीं है, लेकिन यह तय है कि बजरी मामले में जनता लूट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed