{"_id":"5937c5144f1c1b801c9c9201","slug":"message-of-environmental-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने मोटर साइकिल पर रवाना हुई युवाओं की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने मोटर साइकिल पर रवाना हुई युवाओं की टीम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
यात्रा पर रवाना होता दल
- फोटो : amar ujala
पर्यावरण संरक्षण का संदेश गांव-गांव व ढाणी-ढाणी पहुंचाने के मकसद से जैसलमेर के युवाओं का दल लेह-लद्दाख के लिए रवाना हुआ।
बढ़ती जनसंख्या, ओद्यौगिक विकास, पेड़ों की कटाई, लोगों मे जागरूकता का अभाव, वाहनों की बढ़ती संख्या और निर्भरता जैसे कई कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे मे जैसलमेर के कुछ युवा पर्यावरण के लिए सजगता और जागरूकता फैलाने के लिए भारत के उत्तरी इलाकों में भ्रमण पर रवाना हुए। जैसलमेर नगरपरिषद सभापति कविता खत्री ने हरी झण्डी दिखाकर दल को रवाना किया। दल मे धर्मेंद्र प्रजापत, प्रेम चौधरी, बलबीर मोनी, गणपत कुमावत, राकेश सोनी, अश्विनी शर्मा, गोपाल पालीवाल, अरुण बोरावट, कोजराज परिहार, बलराम, हीराराम बोरावट शामिल है। दल का यह टूर लगभग 15 दिन का होगा, जिसमें सभी सदस्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं जम्मू कश्मीर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पर्यावरण का संदेश देंगे।