फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Meeting of cooperative minister

महिलाओं को कम ब्याज पर दस करोड़ का ऋण मिलेगा

Mon, 29 May 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 May 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Meeting of cooperative minister
अधिकारियों के साथ मीटिंग लेते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कम ब्याज पर 10 करोड़ रुपए का अलग से ऋण वितरित किया जाएगा। यह कहना था सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक का। वे सोमवार को राजफैड के सभागार में आयोजित सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि देश के महिला स्वयं सहायता समूहों को विशेष रूप से सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि धौलपुर में कार्य कर रही महिला एसएचजी को जिनसे लगभग 45 हजार महिलाएं जुडी हैं, को विशेष रूप से सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों का चयन किया जाएगा, जिनमें पैक्स और लेम्पस के माध्यम से स्थानीय जरूरतों के हिसाब से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन


किलक ने कहा राज्य सरकार किसानों की आय को 2022 तक आय को दुगना करने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों तथा क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छे काम करने वाली समितियों को ब्याज अनुदान के साथ-साथ 100 से 250 मै.टन क्षमता के गोदाम के लिए विशेष सहायता प्रदान की जाएगी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी मंशा किसानो की आमदनी दुगनी करना है। ऎसे निर्णयों से किसान अपनी उपज को आवश्यकतानुसार गोदामों में रख पाएगा। चूंकि फसल पकने के तुरन्त बाद बाजार में कई बार फसल का उचित मूल्य मिल पाना संभव नहीं हो पाता है। ऎसे में किसान को फसल का भण्डारण करने की निःशुल्क सुविधा मिल पाएगी एवं आवश्यकतानुसार कम ब्याज पर ऋण लेने का और उसे अपनी उपज को उचित मूल्य मिलने पर बेचने की सुविधा का विकल्प मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज सहकार दुर्घटना बीमा योजना के तहत 6 लाख रुपए का बीमा किया जा रहा है। अब किसानों को आगजनी जैसी दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए शीघ्र ही बीमा योजना लाई जाएगी। चूंकि किसानों को अभी तक आगजनी होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई बीमा योजना नहीं है। इसके लाने से किसानों को राहत मिल पाएगी।


किलक ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं उनके स्तर से की गई घोषणाओं की क्रियान्विति को देखने के लिए एक विजीलेंस टीम का गठन किया जाएगा, जो जिला स्तर पर जाकर रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि बडे़-बडे़ लोन के साथ छोटे-छोटे लोन पर भी ध्यान दिया जाए। जिससे ग्रासरूट लेवल के व्यक्ति को ऊपर उठाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इस बात की समीक्षा की जाए कि प्रदेश में लोन का ट्रेंड क्या चल रहा है और उसी के अनुरूप लोगों को लोनिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed