फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mayor will give the information to railway minister about meat issue in jaipur

मीट पर बवाल: रेल मंत्री तक पहुंचेगा मामला, महापौर देंगे जानकारी

Thu, 13 Apr 2017 10:07 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
mayor will give the information to railway minister about meat issue in jaipur
अशोक लाहोटी।

विज्ञापन

महावीर जयंती के मौके पर बीते नौ अप्रेल को 1000 किलो मीट को जयपुर नगर—निगम व रेलवे प्रशासन के बीच तनातनी हो गई थी। अब यह मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। जयपुर नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी ने कहा है कि वह रेलवे प्रशासन की मनमानी की जानकारी रेल मंत्री सुरेश प्रभू को देंगे। वहीं जयपुर नगर निगम ने अब रेलवे के डीआरएम को पत्र लिखा है और मीट पार्सल बुकिंग के दस्तावेज मांगें है। साथ ही निगम ने उस पत्र की प्रति भी मांगी है जो निगम के जांच अधिकारी डॉ हरेन्द्र सिंह से आरपीएफ ने लिखवाया था। 


गौरतलब है कि नो अप्रेल को करीब 1000 किलो मीट से भरे वाहन का पीछा करते हुए डीएलबी के अधिकारी जयपुर जंक्शन पहुंचे थे। यहां उन्होंने जब मीट की जांच व उपर्युक्त दस्तावेज की मांग की तो रेलवे प्रशासन ने अधिकारी को आरपीएफ के हवाले कर दिया। जिसके बाद रेलवे प्रशासन और जयपुर नगर निगम के अधिकारियों के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद जांच अधिकारी को महापौर के दखल के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं निगम ने रेलवे प्रशासन पर आरोप भी लगाया कि बिना जांच के ही मीट को चेन्नई के लिए रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed