{"_id":"5a2121b04f1c1b76678bed22","slug":"mayawati-in-rajasthan-she-gave-statement-about-reservation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण खत्म करने के नए-नए रास्ते खोज रही है केंद्र सरकार - मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण खत्म करने के नए-नए रास्ते खोज रही है केंद्र सरकार - मायावती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : Amar Ujala
मायावती ने एक बार फिर से आरक्षण को मुद्दा बनाने की कोशिश की और केंद्र सरकार पर आरक्षण को खत्म करने की मंशा रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आरक्षण को खत्म करना चाहती है। यह सरकार नए नए तरीके निकाल रही है, जिससे आरक्षण को समाप्त कर सके।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती आज राजस्थान पहुंची। जयपुर के रामलीला मैदान में आज मायावती ने बसपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा को ही नहीं कांग्रेस को भी निशाने पर लिया।
मायावती ने कहा एनडीए और राजस्थान की सरकार गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी वर्ग के शोषण करने वाली सरकार है।

Trending Videos
तीन साल बाद क्यों याद आ रहा है पिछड़ वर्ग आयोग - मायावती
रैली
- फोटो : अमर उजाला
मायावती ने बसपा के लिए कहा कि बसपा ने हमेशा दलितों के हितों को ध्यान में रखा है और वे बसपा के पिछले कामों को याद कर सकते हैं।
मायावती बोलीं कि हमारी पार्टी दलितों को संगठित करने का प्रयास कर रही है। दूसरी पार्टियां गरीब व दलितों का शोषण कर रही है। चुनावों में इसका जवाब इन सरकारों को देना होगा।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि 3 साल बाद अब क्यों एनडीए सरकार को पिछड़ा वर्ग आयोग की याद आ रही है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने जातिवादी सोच के कारण मंडल कमिश्नन की रिपोर्ट लागू नहीं की।