{"_id":"5a58946b4f1c1be5408b4643","slug":"mature-girl-burn-alive-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी गर्म करने के लिए छात्रा ने जलाई सिगड़ी और मिल गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी गर्म करने के लिए छात्रा ने जलाई सिगड़ी और मिल गई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : amar ujala
उदयपुर स्थित अरावली कॉलेज में बी.टेक में अध्यनरत छात्रा अपने घर की छत पर सिगड़ी जलाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, उदयपुर शहर के दक्षिणी सुंदरवास की रहने वाली डिम्पल (22) पुत्री रोडीलाल सालवी ने बीते दिन पानी गर्म करने के लिए सिगड़ी जलाई। इसी दौरान केरोसिन छिड़कते समय आग भभकी और छात्रा के कपड़ों ने आग पकड़ ली। इसके चलते डिम्पल गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी हालत में युवती को परिजन एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां तुरंत उसका उपचार शुरू हुआ। आज सुबह डिम्पल ने दम तोड़ दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि छात्रा आग की लपटों में डिम्पल करीब 70 से 80 फीसदी झुलस गई थी। इस कारण उसकी हालत काफी गंभीर थी।