{"_id":"5978b33f4f1c1b5f3f8b4630","slug":"marble-traders-called-off-their-strike-after-26-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों पर आ गई थी भूखे मरने की नौबत,अब आई खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों पर आ गई थी भूखे मरने की नौबत,अब आई खुशखबरी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल को सर्वसम्मति से समाप्त करते मार्बल व्यवसायी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में हुए जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने कुछ दिनों के लिए अपने प्रतिष्ठानों को बंद किया जिसका भारी नुकसान मजदूर वर्ग को काफी चुकाना पड़ा। ऐसे में आज मजदूरों के लिए काफी राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार जीएसटी के विरोध में पिछले 26 दिन से चल रही किशनगढ़ की मार्बल मंडी की हड़ताल समाप्त हो गई है। इस हड़ताल को सभी मार्बल व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से समाप्त किया है, हालांकि सरकार ने इस संबंध में कोई आश्वासन भी नहीं दिया है।
जीएसटी के लागू होने के बाद 1 जुलाई से ही मार्बल एसोसिएशन ने 28 प्रतिशत टैक्स के विरोध में हड़ताल कर दी थी। इसके कारण किशनगढ़ और मकराना की मार्बल मंडिया सूनी पड़ी हुई थी। इससे मजदूरों के भूखे मरने की नौबत आ गई थी। वहीं मार्बल व्यवसायी भी आर्थिक संकट झेल रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार को किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन ने अन्य एसोसिएशन से वार्तालाप कर बैठक की और गुरूवार से हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। यहां हड़ताल समाप्ति की घोषणा से मजदूरों के चेहरे खिल उठे।