फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Marble businessman will remain on strike from July 1

मार्बल व्यवसायी 1 जुलाई से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Thu, 29 Jun 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Marble businessman will remain on strike from July 1
किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन ने आज जिला कलक्टर गौरव गोयल को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए 1 जुलाई से जीएसटी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश टांक ने बताया कि सरकार ने मार्बल उद्योग पर लगने वाले 5 प्रतिशत टैक्स को बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है जो कि इस उद्योग के लिए संकट भरा है। इसका विरोध केन्द्र और राज्य सरकार के समक्ष दर्ज करवा दिया था। सरकार ने उन्हें पुनः समीक्षा कर राहत देने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से टैक्स में कमी नहीं किए जाने से मार्बल व्यापारियों में खासा रोष व्याप्त है। मार्बल व्यापारियों ने 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का मानस बना लिया है। जब तक टैक्स में कमी नहीं की जाएगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed