{"_id":"597971cd4f1c1b7f6f8b45b0","slug":"many-people-injured-in-jaisalmer-in-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाईम स्टोन ले जा रहें सात ट्रकों में हुई तोड़फोड़, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाईम स्टोन ले जा रहें सात ट्रकों में हुई तोड़फोड़, कई लोग घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में तोड़फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाईम स्टोन ढुलाई की तय की गई दरों से कम देने पर ट्रक यूनियन द्वारा जैसलमेर में आरएसएमएम गेट के सामने बेमियादी हड़ताल प्रारम्भ की गई थी।
कुछ ट्रक मालिकों ने यूनियन पर आरोप लगाया कि उन्हें हड़ताल के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई और न ही इस बारे में उनसे चर्चा की गई। यूनियन के पदाधिकारीयों पर मनमानी करने के भी आरोप लगाए। रामगढ़ थानाधिकारी हरिराम चौधरी आरएसएमएम पहुंचे और अधिकारीयों से इस बारे बात कर मामला सुलझाने का प्रयास किया।
हड़ताल के पक्ष में नहीं कुछ ट्रक मालिक
ढुलाई दरों को लेकर बार बार की जा रही हड़ताल से राज्य सरकार को नुकसान हो रहा है वहीं ट्रक चला कर आजीविका चला रहे गरीब ट्रक चालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई ट्रक मालिक है जो बार बार हड़ताल करने के पक्ष में नहीं है लेकिन युनियन भी चाहती है कि ढुलाई के उचित दाम मिले।
बवाल में दो जने हुए घायल
रामगढ़ के निकट स्थित आरएसएमएम पर मचे बवाल में दो व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण काबू में नहीं आई और भीड़ द्वारा सात ट्रकों के कांच तोड़ दिए गए। पुलिस ने इस बवाल में हुए घायलों को रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां घायल भगवानसिंह पुत्र राणसिंह निवासी जोगा व लूणसिंह पुत्र नखतसिंह निवासी भोजराज की ढ़ाणी रामगढ़ का प्राथमिक उपचार किया गया।