{"_id":"59c9cec14f1c1bac538b46f8","slug":"many-new-stories-about-falhari-baba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फलाहारी बाबा के आश्रम में दुनियाभर से इसलिए आते थे भक्त, जानें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलाहारी बाबा के आश्रम में दुनियाभर से इसलिए आते थे भक्त, जानें...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
फलाहारी महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोपी फलाहारी बाबा के रोजाना नए राज सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बाबा पर लगे आरोप के बाद से उनके अनुयायियों का उनसे मोह भंग होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
अलवर से सबंध रखने वाले इस बाबा के आश्रम में देश-विदेश से भक्त पहुंचते थे। आश्रम के शिष्यों के अनुसार बाबा संतान होने की दवा देता था। हालांकि शिष्य दबी जुबां में भी यह भी स्वीकारते हैं कि पहले यह दवा पुत्र होने का दावा करके दी जाती थी। लेकिन बाद में कानून के डर से अब इसे संतान होने की दवा बताया जाता रहा है।
विज्ञापन
अलवर के फलाहारी बाबा पर बिलासपुर की एक छात्रा ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद बीते शनिवार को पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल बाबा के 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है।
विज्ञापन
जेल में है फलाहारी बाबा
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि बाबा के शिष्यों में आम लोगों के साथ देश की राजनीतिक हस्तियां भी सम्मलित रही हैं। लेकिन जब से बाबा पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, उनका कोई भी राजनीतिक पहुंच रखने वाला शिष्य सामने नहीं आया है।
इधर, युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे अलवर के फलाहारी बाबा से अब उनके भक्त दूरी बनाने लगे हैं। आज एक कार्यक्रम आयोजित कर 132 भक्तों ने बाबा का बहिष्कार करने का ऐलान किया।
यह कार्यक्रम सोमवार को अलवर में लादिया के शिवमंदिर में हुआ।
इधर, युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे अलवर के फलाहारी बाबा से अब उनके भक्त दूरी बनाने लगे हैं। आज एक कार्यक्रम आयोजित कर 132 भक्तों ने बाबा का बहिष्कार करने का ऐलान किया।
यह कार्यक्रम सोमवार को अलवर में लादिया के शिवमंदिर में हुआ।