फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   manikarnika controversy- raje government on back foot after ultimatum given by brahmin community

मणिकर्णिका पर विवाद बढ़ने से पहले ही बैकफुट पर राजे सरकार, भाजपा अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Tue, 06 Feb 2018 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
manikarnika controversy- raje government on back foot after ultimatum given by brahmin community
manikarnika
'पद्मावत' विवाद के चलते राजपूत समाज का कड़ा विरोध झेल चुकी राजस्थान सरकार अब एक नए विवाद को लेकर पहले से ही बैकफुट पर आ गई है।
विज्ञापन


इतिहास पर बन रही एक और फिल्म मणिकर्णिका पर ब्राहृम्ण समाज की और से सरकार को दिए गए अल्टीमेटम के बाद राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अशोक परनामी ने अपनी ओर से एक बयान दिया है।  

परनामी ने कहा है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहले भी यह बात कह चुकी है कि राजस्थान सरकार इतिहास से किसी को छेड़छाड़ नहीं करने देंगे ऐसे में यदि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक है, तो उस पर त्वरित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को ही राजधानी जयपुर में सर्व ब्राहृम्ण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता के जरिए बताया था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कास्ट शूटिंग के लिए पहुंची झुंझुनूं

manikarnika controversy- raje government on back foot after ultimatum given by brahmin community
फाइल फोटो
मिश्रा ने जानकारी दी थी कि फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को एक अंग्रेज अफसर की प्रेमिका के रुप में दिखाया जा सकता है जो पूरी तरह से काल्पनिक बात है। उन्होनें सरकार को चेतावनी देते हुए ​कहा है कि फिल्म का जो भी बाकि पार्ट है वो तुरंत से रोक दिया जाना चाहिए नहीं तो ब्राहृम्ण समाज आंदोलन पर उतर सकता है।

गौरतलब है कि कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका को राजस्थान की विभिन्न लोकेशंस पर शूट किया जा रहा है जिसमें फिल्म के लगभग सीन जयपुर, जोधपुर में शूट हो चुकि है वहीं फिल्म के कुछ सीन झुंझुनूं में फिल्माए जाने है जिसके लिए आज फिल्म की स्टार कास्ट झुंझुनूं पहुंची है। फिल्म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे और सोनू सूद भी काम कर रहे हैं जो आज ही यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed