फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mangled dead bodies of two youth found on railway tracks and agriculture farm in alwar

घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका की चार दिन बाद इस हाल में मिली लाशें, हत्या की आशंका

Sat, 19 Aug 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
mangled dead bodies of two youth found on railway tracks and agriculture farm in alwar
रेलवे ट्रेक पर क्षत विक्षत हालत में मिला युवक का शव - फोटो : amar ujala
घर से चार दिन पहले लापता युवक और एक नाबालिग युवती का शव आज शाम अलग-अलग स्थान पर मिला। पुलिस ने इनकी हत्या की आशंका जताई है।  
विज्ञापन


मामला अलवर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे के निकटवर्ती गांव मारकपुर का है। आज शाम यहां कपास के खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसी दौरान पुलिस का यहां पास ही रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस व्यक्ति का धड़ रेल्वे ट्रेक पर पड़ा था, जबकि सिर करीब 100 मीटर दूर एक खेत में मिला। 

व्यक्ति की पहचान राजवीर के रूप में हुई है। राजवीर पर गांव के एक व्यक्ति ने उसकी 17 साल की नाबालिग का अपहरण कर ले जाने का मामला 14 अगस्त का दर्ज कराया था। थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार, युवती भी वहीं थी जिसका अपहरण होने का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

उम्र में दुगने व्यक्ति के साथ गई थी नाबालिग

mangled dead bodies of two youth found on railway tracks and agriculture farm in alwar
पुलिस इसे हत्याकांड मान रही है - फोटो : amar ujala
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती और युवक के बीच प्रेम संबंध थें। इसके चलते वे दोनों 14 अगस्त को घर से भाग गए। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 35 साल थी और वह शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी है। 

सूत्रों का कहना है कि इस प्रेमी युगल की हत्या की गई है। हत्या के बाद मामला दबाने के लिए इनके शव अलग—अलग स्थान पर फेंक दिया। पुलिस ने इस दृष्टि से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed