{"_id":"59072a274f1c1bcf3a442260","slug":"man-with-many-pins-inside-his-body-becomes-mystery-for-doctors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pin Man: शरीर में अॉलपिंस की भरमार, 40 गले में, डॉक्टर भौचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pin Man: शरीर में अॉलपिंस की भरमार, 40 गले में, डॉक्टर भौचक्के
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 May 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के लिए रहस्य बने पेशेंट 'पिन मैन'उर्फ बद्रीलाल मीणा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बूंदी जिले के रहने वाले 56 वर्षीय रेलकर्मी के शरीर में आॅल पिन की भरमार पाई गई है। ये पिन बुजुर्ग के शरीर में कैसे आई इस बात पता न तो डॉक्टर्स लगा पा रहे हैं और न ही खुद कुछ बता रहा है। डॉक्टरों ने पेशेंट का नाम 'पिन मैन' रख दिया है।
जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के मोहीपुरा का बरड़ा गांव के रहने वाले बद्रीलाल मीणा के घुटनों में दर्द से ग्रस्त थे, जिसके बाद कोटा के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी कराई गई थी। बद्रीलाल मीणा की सर्जरी होने के कुछ दिनों बाद उनकी एक्स रे रिपोर्ट में जो सामने आया उसे देखने के बाद तो डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। एक्स रे रिपोर्ट देखने पर मालूम हुआ कि बद्री के शरीर के कई हिस्सों में आॅलपिंस की भरमार है, जो गले से लेकर पैरों तक फैली थीं।
शरीर में कई सारी आॅल पिन के साथ जी रहे रेलकर्मी बद्रीलाल मीणा का मामला सामने आने के बाद राजस्थान में रेलवे अस्पतालों के डॉक्टरों ने तो हाथ खड़े कर दिए, जिसके बाद उन्हें मुंबई के जगजीवन राम रेलवे अस्पताल रैफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
बद्रीलाल के पुत्र राजेन्द्र मीणा ने बताया कि यहां मुंबई में कई सीनियर डॉक्टर्स भी उसके पिता की एक्स रे रिपोर्ट देखकर हैरान हैं और कोई भी ये पता करने में असफल है कि आखिर इतनी सारी पिन शरीर के अन्य हिस्सों में फैलीं कैसे? बद्रीलाल के पुत्र राजेन्द्र से भी जब इस बारे में पूछा गया, तो उसने भी कहा कि न तो उसके परिजनों और न ही उसके पीड़ित पिता को इस बात का पता है।
हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि बद्री के शरीर के किसी भी अंदरुणी हिस्सों को अब तक इन पिनों की वजह से कोई खतरा नहीं पहुंचा है। शरीर में इतनी पिनें होने की वजह से डॉक्टरों ने मरीज को कुछ भी खाने से मना किया है जिसके बाद अब सिर्फ मरीज को तरल पदार्थ ही दिया जा रहा है।

पूरे अस्पताल में 'पिन मैन' की चर्चा
एक्सरे रिपोर्ट में दिखाई दे रही गले में फंसी आॅलपिंस
- फोटो : Internet
मुंबई के जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती राजस्थान के बद्रीलाल मीणा का केस डॉक्टरों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। फिलहाल कुछ डॉक्टर्स इसी निष्कर्श पर पहुंचे हैं कि बद्रीलाल मानसिक विकार के चलते इन पिनों को कई वर्षों से निगल रहे होंगे ऐसे में उनके पूरे शरीर में यह पिन फैलती चली गई लेकिन खुद मरीज इस बात से साफ इंकार कर रहा है।
पूरे अस्पताल में बद्रीलाल के केस को लेकर चर्चाओं का दौर भी चलता रहता है। बद्रीलाल पश्चिम—मध्य रेलवे के कोटा डिविजन में 'वॉल्वमैन' के रुप में कार्यरत है जिनके रिटायरमेंट में अभी बस 4 से 5 साल ही बचे हैं। पूरे अस्पताल में उन्हें पिन मैन के नाम से जाना जा रहा है। अस्पताल में हर जगह पिन मैन की ही चर्चा है।