फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   man who was safeguarding his wife badly beaten up by eve teasers in alwar

तू मेरी पत्नी से छेड़छाड़ करता है, कहना पड़ा महंगा

Thu, 13 Jul 2017 02:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
man who was safeguarding his wife badly beaten up by eve teasers in alwar
मनचलों के हमले में घायल हुआ पीड़ित राजा सिंह - फोटो : amar ujala
पत्नी को छेड़ने की सुनकर वह मनचले को समझाने के लिए गया, लेकिन वहां उसकी जान पर ही बन आई। मनचले युवक ने पति को लाठियों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद घायल हुए पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना अलवर के एनईबी थाना इलाके की है। यहां गुरुनानक कॉलोनी के रहने वाले राजा सिंह को उसकी पत्नी गुरमेल कौर ने मनचले युवक की हरकतों के बारे में बताया। गुरमेल कौर ने बताया कि मनचला युवक उनके पड़ौस में ही रहने वाला राहुल सरदार है। इस पर राजा सिंह पड़ौसी राहुल को समझाने के लिए उसके घर गया, लेकिन वहां बातचीत में मामला बिगड़ गया। इस पर तैश में आए राहुल सरदार ने मौका पाकर पीड़ित महिला के पति राजा पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, परिजनों द्वारा एनईबी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed