फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   man ki baat programme is not popular in rajasthan

मोदी के मन की बात नहीं भायी राजस्थानियों को, लेकिन...

Fri, 17 Mar 2017 12:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
man ki baat programme is not popular in rajasthan
man ki baat - फोटो : man ki baat
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम दुनियाभर के राजनेताओं व आम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा हैं। लेकिन राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने में लोगों ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई हैं। इसका खुलासा आॅल इण्डिया रेडियो की ओर से कराए गए एक सर्वे में हुआ हैं। हालांकि सर्वे में इस बात की जानकारी भी है कि राजस्थान देश के उन शुरुआती तीन राज्यों में सम्मलित है जिसने इस कार्यक्रम के लिए सबसे अधिक जागरुकता अभियान संचालित किया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा इन्होंने सुनी प्रधानमंत्री की बात
सर्वे के अनुसार देश में सबसे अधिक जहां मोदी के मन की बात सुनी गई वे राज्य है बिहार, गुजरात व मध्य प्रदेश। लेकिन इस कार्यक्रम के प्रति लोगों को सबसे अधिक जिन राज्यों ने जागरुक किया उनमें मणिपुर, असम व राजस्थान है। सर्वे के अनुसार राजस्थान प्रिंट मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार करने में टॉप के राज्यों में शुमार है।
विज्ञापन


6000 लोग हुए सर्वे में सम्मलित
आॅल इण्डिया रेडियो आॅडियंस रिसर्च विंग की ओर से जनवरी, फरवरी और मार्च में देश के 30 राज्यों में यह सर्वे किया गया। सर्वे में 6000 लोगों के बीच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के अनुसाद प्रत्येक दस में से दो भारतीय इस कार्यक्रम को सुनते है। सर्वे में ग्रामीण और शहरी दोनों ही निवासी सम्मलित थे।

40 लाख लोग सुनते हैं
प्रसार भारती के अनुसार मन की बात कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड को करीब 40 लाख लोग सुनते है। प्रतिशत के अनुसार गुजरात में यह कार्यक्रम सबसे अधिक सुना जाता है। वहां करीब 79 प्रतिशत लोग मन की बात सुनते है। जबकि महाराष्ट्र में 64 फीसदी लोग यह कार्यक्रम सुनते है।


ओबामा भी कर चुके है मन की बात
इस कार्यक्रम ने दुनियाभर की निगाहें अपनी ओर तब खींची थी जब वर्ष 2015 जनवरी में भारत आए अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की थी। अभी तक इस मन की बात के 29 एपिसोड हो चुके है। इसका पहला प्रसारण तीन अक्टूबर 2014 को किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed