फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Man detained in Bharatpur for making threat call to BJP MP Ranjeeta koli

भरतपुर: भाजपा सांसद को धमकी देने वाला हिरासत में, बोला-क्षेत्र का काम नहीं कर रहीं इसलिए धमकाया

Mon, 02 Aug 2021 11:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 11:37 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर की भाजपा सांसद रंजीता कोली को धमकी देने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने सांसद को मोबाइल फोन पर धमकाया था। 
 

विज्ञापन
Man detained in Bharatpur for making threat call to BJP MP Ranjeeta koli
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर की भाजपा सांसद को बीते दिनों मोबाइल फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने धमकी उस वक्त दी थी जब सांसद दिल्ली में थीं। 

विज्ञापन


सांसद ने भरतपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान महेंद्र कोली के रूप में हुई है। वह भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे का रहने वाला है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धमकी देते वक्त वह शराब के नशे में था। चूंकि सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के कार्य नहीं कर रहीं, इसलिए उसने नाराज होकर उन्हें धमकी भरा फोन किया था। पुलिस आरोपी महेंद्र कोली से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ सांसद की शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी सांसद ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इससे पहले मई में सांसद रंजीता कोली की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। उस वक्त वह जिले में एक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जा रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed