{"_id":"596085244f1c1b09228b4684","slug":"man-committed-suicide-due-to-debts-and-court-cases-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदारों और मुकदमों से परेशान शख्स ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदारों और मुकदमों से परेशान शख्स ने लगाई फांसी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
मृतक चन्दगीराम
- फोटो : amar ujala
पहले तो किसी की मदद करने के लिए उसने रिश्तेदारों से रुपए उधार ले कर दे दिए। बाद में कर्जदारों ने ही उस पर मुकदमे दर्ज करवा दिए। इन सबसे परेशान होकर सीकर जिले के नीमकाथाना कस्बे में एक जने ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
नीमकाथाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक कस्बे के रहने वाले चन्दगीराम शराब का कारोबार करता था। चन्दगीराम ने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर कस्बे के ज्वैलर किशनलाल सोनी को कुछ रुपए उधार दिए थे। किशनलाल ने रकम लौटाने के बजाय चन्दगीराम पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया। इससे परेशान चंदगीराम ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों ने कमरे में पंखे से लटका देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर कपिल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।