{"_id":"59c0beaf4f1c1b32688b5501","slug":"low-floor-bus-crushed-two-bikers-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो और जिंदगी लील गई हत्यारी 'लो फ्लोर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और जिंदगी लील गई हत्यारी 'लो फ्लोर'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर बिखरी दो जिंदगियां
- फोटो : amar ujala
आए दिन हादसों से लोगों की जान लेने वाली लो फ्लोर ने आज सुबह ही दो बाइक सवारों पर कहर ढा दिया।
जानकारी के अनुसार जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में स्थित कनक घाटी पर दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार लो फ्लोर बस ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना होते ही लो फ्लोर बस का चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही नॉर्थ एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कनक घाटी रोड पर लगे जाम को हटवाया और एंबुलैंस की मदद से दोनों मृतकों के शवों को एसएमएस अस्पताल भिजवाया।

Trending Videos
छात्र और साइकिल सवार की भी हो चुकी है दर्दनाक मौत
file photo
पुलिस ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है और शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी पर रखवाया गया है।
गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही ऐसे ही तेज रफ्तार लो फ्लोर बस ने राजस्थान यूनीवर्सिटी के पास दो लोगों को कुचला था, जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई थी। वहीं एक छात्रा बुरी तरह घायल हो गई थी।
इससे पूर्व गोपालपुरा मोड़ इलाके में लो फ्लोर बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण उसने कई वाहनों को अपना शिकार बनाया बाद में एक साइकिल सवार को कुचलते हुए वो मुश्किल से रुकी थी।