{"_id":"5a5f58e74f1c1b8f268b4f10","slug":"love-jihad-hate-crime-rajsamand-police-presented-chargesheet-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अफराजुल की कोर्ट में पेशी, ये बातें निकलकर आईं सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अफराजुल की कोर्ट में पेशी, ये बातें निकलकर आईं सामने
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
rajsamand live murder
देशभर में चर्चित रहे राजसमंद लाइव मर्डर मामले में आज इस नृशंस हत्याकांड के मुख्य आरोपी शंभूलाल रैगर को कोर्ट में पेश किया गया। यह पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
इस दौरान लोक अभियोजक ने अपना पक्ष रखते हुए कई सनसनीखेज बातें बताई। पुलिस जांच के अनुसार, शंभूलाल नशेड़ी और चरित्रहीन व्यक्ति है जिसके एक बंगाली युवती से अवैध संबध थे। बताया गया है कि शंभूलाल के दो साथी अज्जू और बल्लू शेख ने भी उसकी प्रेमिका से अवैध संबंध बना लिए थे जिसके बाद एक बार तो दोनों युवती को बंगाल भी भगाकर ले गए थे। ये बात शंभू को नागवार गुजरी और वो उसे वापस ले आया।
शंभू द्वारा अपनी प्रेमिका को बंगाल से वापस राजसमंद लाए जाने के बाद अज्जू और बल्लू उसे फोन पर काफी धमकियां दे रहे थें। ऐसे में शंभू ने अफराजुल नामक बंगाली ठेकेदार को निशाना बनाते हुए उसकी हत्या कर दी जिससे दूसरे बंगाली मजदूरों में उसकी दहशत पैदा हो और उसकी प्रेमिका से बल्लू और अज्जू दूर रह सकें।

Trending Videos
मनगढ़ंत थी लव जिहाद की कहानी
rajsamand live murder
पुलिस ने अफराजुल हत्याकांड को लेकर जो भी जांच की है उसके अनुसार ये बात सामने आई है कि शंभूलाल द्वारा बताई गई लव जिहाद की कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत थी। दरअसल अफराजुल हत्या के बाद अपनी ही प्रेमिका को बहन बता रहा था उसी के साथ उसके अवैध संबंध थे। इतना ही नहीं शंभूलाल के कई महिलाओं से संबंध रहे हैं जिनमें से जिला अस्पताल की एक नर्स का भी नाम सामने आया है।