फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Loot in haridwar train by fruit charts

पिंडदान कर लौट रहे लोगों को खिलाई फ्रूट चाट, फिर हुआ ये

Wed, 18 Oct 2017 03:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Loot in haridwar train by fruit charts
अस्पताल में भर्ती वारदात के शिकार हुए लोग - फोटो : amar ujala
हरिद्वार से कोटा लौट रहे दो परिवारों के चार लोगों के साथ ट्रेन में ऐसा हुआ कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जहरखुरानी की वारदात के बाद इन लोगों से लाखों का माल लूट लिया गया। 
विज्ञापन


चारों को अचेतावस्था में कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाला शख्स परिवार के लोगों को नशीली फ्रूट चाट खिलाकर उनके पास से जेवर और नकदी सहित सात लाख रुपए का माल लूटकर फरार हो गया। घटना देहरादून एक्सप्रेस में मथुरा स्टेशन के पास हुई। इसके बाद अचेत हुए सभी यात्रियों को लूट का पता केशवरायपाटन के पास लगा। 
विज्ञापन


यह दोनों परिवार कोटा के विज्ञान नगर इलाके के रहने वाले हैं और परिवार के दिवंगत सदस्य का पिंडदान करने हरिद्वार गए थे। वापस लौटते वक्त रास्ते में ट्रेन में मिले अनजान शख्स ने पहले दोस्ती की। इसके बाद मौका देखकर फ्रूट चाट में नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। कोटा रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed