{"_id":"59e720dd4f1c1b87698b642b","slug":"loot-in-haridwar-train-by-fruit-charts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडदान कर लौट रहे लोगों को खिलाई फ्रूट चाट, फिर हुआ ये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडदान कर लौट रहे लोगों को खिलाई फ्रूट चाट, फिर हुआ ये
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 18 Oct 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती वारदात के शिकार हुए लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से कोटा लौट रहे दो परिवारों के चार लोगों के साथ ट्रेन में ऐसा हुआ कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जहरखुरानी की वारदात के बाद इन लोगों से लाखों का माल लूट लिया गया।
चारों को अचेतावस्था में कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाला शख्स परिवार के लोगों को नशीली फ्रूट चाट खिलाकर उनके पास से जेवर और नकदी सहित सात लाख रुपए का माल लूटकर फरार हो गया। घटना देहरादून एक्सप्रेस में मथुरा स्टेशन के पास हुई। इसके बाद अचेत हुए सभी यात्रियों को लूट का पता केशवरायपाटन के पास लगा।
यह दोनों परिवार कोटा के विज्ञान नगर इलाके के रहने वाले हैं और परिवार के दिवंगत सदस्य का पिंडदान करने हरिद्वार गए थे। वापस लौटते वक्त रास्ते में ट्रेन में मिले अनजान शख्स ने पहले दोस्ती की। इसके बाद मौका देखकर फ्रूट चाट में नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। कोटा रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।