{"_id":"58e499604f1c1b084a5b3d7a","slug":"local-mechanic-made-a-robot-who-rides-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परमाणु नगरी के लाल का कमाल, बनाया बाइक चलाने वाला रोबोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमाणु नगरी के लाल का कमाल, बनाया बाइक चलाने वाला रोबोट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
मिस्त्री गहलोत ने बताया कि उसने जो रोबोट तैयार किया है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजीटल इंडिया व मेक इन इंडिया के संदेशों से प्रेरित है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि इंसान कुछ भी ठान ले तो कोई चुनौती मुश्किल नहीं है, लेकिन उसे लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम अवश्य करना पड़ता है। ऐसे कठिन लक्ष्य के सपने को साकार कर दिखाया परमाणु नगरी पोकरण के लाल भोजराज गहलोत ने, जो पेशे से मिस्त्री हैं।
टीवी और इंटरनेट पर देखी रोबोट से चलती बाइक के बाद ऐसा ही रोबोट व विशेष रूप से बाइक को तैयार करना एक मुश्किल कार्य था, लेकिन छायण के भोजराज गहलोत ने अपने सपने को साकार करके ही दम लिया। टीवी और इंटरनेट पर जापान में रोबोट से चलती बाइक देखी और एक महीने की मेहनत कर जुगाड़ से ऐसा रोबोट तैयार कर दिया, जो बाइक चलाता है। मिस्त्री गहलोत ने बताया कि रोबोट बनाने के लिए उसने बाजार से कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे तथा अपनी बाइक को विशेष रूप से रोबोट के लिए तैयार किया।
आखिरकार उसकी एक महीने की मेहनत रंग लाई और उसने करीब 32 हजार रुपए की लागत से बाइक चलाने वाला रोबोट तैयार कर दिया।

आॅपरेटिंग के लिए होता है मोबाइल का उपयोग
रोबोट पूरी तरह से मोबाइल के नेटवर्क से संचालित होता है
- फोटो : amar ujala
गहलोत ने बताया कि उसने बाइक तैयार करने के बाद रोबोट को बाइक पर बैठाया फिर उसने बाइक और रोबोट को दो मोबाइल से जोड़ दिया। एक मोबाइल मिस्त्री अपने पास रखता है तथा दूसरा मोबाइल रोबोट व बाइक पर लगाया है। इसके बाद की-पेड मोबाइल से बटन दबाने पर क्लच, ब्रेक, रेस और हैंडल को संभाला जाता है और बाइक आगे बढ़ती है। इसके अलावा बटन दबाने पर चलती बाइक में रोबोट एक हाथ ऊपर भी करता है।
नेटवर्क नहीं होने पर रुक जाएगी बाइक, नहीं होगी दुर्घटना
रोबोट पूरी तरह से मोबाइल के नेटवर्क से संचालित होता है तथा मोबाइल पर दिए गए बटन दबाने पर ही वह काम करने लगेगा। उसने बताया कि यदि बाइक तेज गति से चल रही है और अचानक नेटवर्क कट जाता है, तो बाइक वहीं रुक जाएगी तथा कोई दुर्घटना नहीं होगी।
रोबोट देता है मेक इन इंडिया का संदेश
मिस्त्री गहलोत ने बताया कि उसने जो रोबोट तैयार किया है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजीटल इंडिया व मेक इन इंडिया के संदेशों से प्रेरित है। रोबोट को हेलमेट पहनाया गया है तथा इसमें सैंसर लगाया गया है। कोई भी वस्तु या हाथ हेलमेट के आगे आता है, तो वह मेक इन इंडिया की आवाज भी निकलती है।