{"_id":"59f5e7c94f1c1bca678b7fb5","slug":"like-kbc-it-will-be-played-here-kaun-banega-lakhpati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KBC की तरह अब यहां खेला जाएगा 'कौन बनेगा लखपति'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KBC की तरह अब यहां खेला जाएगा 'कौन बनेगा लखपति'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पर अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय 'कौन बनेगा करोड़पति' गैम शो की तर्ज पर राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में 'कौन बनेगा लखपति' गैम शो शुरू होने जा रहा है। शो में 15 से 70 साल तक की उम्र का कोई भी प्रतिभागी अपना भाग्य आजमा सकेगा।
जानकारी के अनुसार, जेसीआई कोटा एवं नीलकंठ अपार्टमेंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वालो 'कौन बनेगा लखपति' गेम शो आगामी नवंबर माह में खिलाया जाएगा। इस गेम शो में 15 से 70 वर्ष की उम्र को कोई भी प्रतिभागी हिस्सा लेकर एक लाख तक की ईनामी राशि जीत सकता है। जेसीआई कोटा के अध्यक्ष लोकेश माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 25000 से ज्यादा लोग इस से जुड़ चुके हैं।
यह अनोखा गेम शो तीन भागों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में 5 नवंबर को सामान्य लोगों के लिए एवं 7 नवंबर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।

ऐसे ले सकते हैं हिस्सा, जानिए
शो का पोस्टर
- फोटो : amar ujala
कौन बनेगा लखपति शो में भाग लेने के लिए कोटा शहर के 40 स्थानों पर फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। एचपीसीएल के विभिन्न पेट्रोल पंप पर भी फार्म उपलब्ध हैं। इस प्रतियोगिता के दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में चयनित करीब 200 प्रतिभागियों को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से गुजरकर अंतिम चरण में हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। जिसमें अधिकतम एक लाख तक की ईनामी राशि जीती जा सकती है।
स्कूल और कोचिंग से चयनित विद्यार्थियों को स्कूल लेवल पर ज्ञान सम्राट से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोटा शहर के लोगों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है और उनको ऐसा मंच देना है जहां वह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें।