फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Libel against the officers including the Mayor for case of fire in vidyadhar nagar

भीषण अग्निकांड में गई थी पांच जानें, मेयर समेत अफसरों के खिलाफ दायर हुआ परिवाद

Mon, 19 Feb 2018 08:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Libel against the officers including the Mayor for case of fire in vidyadhar nagar
court
जयपुर के विद्याधर नगर में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में एक परिवाद अदालत में पेश किया गया है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

एक माह पूर्व हुए इस हादसे को लेकर महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-19 अदालत में परिवाद पेश किया गया है। प्रमोदकुमार अग्रवाल की ओर से पेश परिवाद में जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी, नगर निगम आयुक्त रवि जैन और फायर आयुक्त शिप्रा शर्मा सहित अन्य अफसर-कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। परिवाद पर सुनवाई करते हुए अदालत ने परिवादी को 23 फरवरी को पेश होकर इस संबंध में साक्ष्य पेश करने को कहा है। परिवाद में कहा गया कि गत 13 जनवरी को संजीव गर्ग के घर आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई थी। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।

विज्ञापन

परिवाद में आरोप लगाया गया कि दमकलकर्मियों के पास पर्याप्त संसाधन ही नहीं थे। यदि वे संसाधनों सहित आते तो दो लोगों की जान बचाई जा सकती थी। इसके अलावा दमकलकर्मियों के देरी से आने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। जिसके चलते संजीव गर्ग के पिता और संतानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। ऐसे में जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed