फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   leopard attack at woman in rajsamand

जंगल में खूंखार शिकारी ने महिला का किया ऐसा हाल, ये है मामला

Wed, 10 Jan 2018 05:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 10 Jan 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
leopard attack at woman in rajsamand
राजसमन्द जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में पीपला पंचायत स्थित जड़फा के जंगलों में आज तड़के लकड़ी लेने गई विवाहिता पर पैंथर ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक जड़फा निवासी सायरी पत्नी मोतीराम भील अपने घर से सुबह साढ़े छह बजे पास ही के जंगलों में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान राणा चोरा नामक पहाड़ी से पैंथर सायरी पर लपका और उस पर हमला कर दिया। हमले में सायरी की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर सरपंच भगवत सिंह झाला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सायरी की तलाश में निकले तो घटना का पता चला।
विज्ञापन


इसके बाद वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मृतका का शव केलवाड़ा स्थित हीरालाल देवपुरा चिकित्सालय लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र में पैंथर के आतंक की यह सातवीं घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed