फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lathicharge on students in Rajasthan University

Rajasthan: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज, मेन गेट पर धरने पर बैठे तीन छात्र पुलिस हिरासत में

Fri, 23 Dec 2022 08:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 23 Dec 2022 08:38 AM IST
सार

छात्र पीएचडी एडमिशन टेस्ट के इंटरव्यू को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा। अब छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Lathicharge on students in Rajasthan University
राजस्थान यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान यूनिवर्सिटी में गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। छात्र पीएचडी एडमिशन टेस्ट में नियमों के संशोधन की मांग को लेकर जेएलएन मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश कर रहे थे। जिसे रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

विज्ञापन


लाठीचार्ज के बाद छात्र यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर बैठ नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। छात्र संघ अध्यक्ष रामस्वरूप ओला ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन तानाशाही कर रहा है। पीएचडी एडमिशन टेस्ट के इंटरव्यू में 30% नंबर के प्रावधान से भ्रष्टाचार बढ़ेगा। जिससे योग्यता रखने वाले गरीब छात्र पीएचडी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में इंटरव्यू के नंबर को कम किया जाना चाहिए। अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान एनएसयूआई ने जहां इंटरव्यू के 30% नंबर के फैसले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वहीं एबीवीपी ने राज्य सरकार पर पीएचडी नियमों में संशोधन करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed