{"_id":"597c9ab54f1c1be51b8b45d7","slug":"land-slide-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के बाद यहां हुआ लैंड स्लाइड, रोका रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के बाद यहां हुआ लैंड स्लाइड, रोका रास्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
रास्ते से पत्थर हटाती पोकलेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भारी बारिश के बाद अब लैंड स्लाइड होने का मामला सामने आया है। जिसके चलते यहां एहतियातन रास्ता रोक दिया गया है और पत्थरों को हटाने का काम जारी है।
घटना राजस्थान के उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे से जुड़ी हुई है। यहां पिछले दिनों से लगातार बारिश के कारण पहाड़ों पर मिट्टी का भारी कटाव हो गया है। इसके कारण प्रताप नगर-देबारी मार्ग पर आज शाम भूस्खलन होने से एक पहाड़ से चट्टानें रास्ते पर गिर गई। जिसके चलते उदयपुर-चित्तौड़ हाईवे बाधित हो गया। इस मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कर रहे रवि इन्फ्रा प्रोजेक्ट के कर्मचारी पहाड़ के मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं। उधर, सूचना पर पहुंची प्रतापनगर थाना पुलिस ने यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया और एहतियातन ट्रैफिक को वनवे कर दिया। इस कारण करीब डेढ़ घंटे से मार्ग पर वाहन दबाव बढ़ गया। बताया जा रहा है देर रात तक यहां रास्ता पूरी तरह खोल दिया जाएगा।