फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   lake city udaipur 3 drowned in deep ponds at two sites in udaipur

बाल कटवाने की कह कर घर से निकले थे दोनों, तालाब में मिली लाश

Mon, 04 Dec 2017 06:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
lake city udaipur 3 drowned in deep ponds at two sites in udaipur
हादसे में जान गंवाने वाले बालक कमलेश और भरत - फोटो : Amar Ujala
नहाते-नहाते दोनों तालाब के गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद वो मौत के मुंह में समा गए। ये हादसा उदयपुर जिले में हुआ जहां  अम्बेरी व मानपुरा गांव के रहने वाले दो किशोरों की लखावली तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई। वहीं, उदयपुर शहर की पिछोला झील के गणगौर घाट पर नहाते समय एक किशोर डूब गया। उसे महाराणा भूपाल चिकित्सालय के उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, अम्बेरी निवासी भरत (15) पुत्र मांगीलाल डांगी रविवार को अपने दोस्त मानपुरा निवासी कमलेश (15) पुत्र वरदीचंद डांगी घर से बाल कटवाने के लिए निकले थे। दोनों लखावली तालाब पर नहाने को पहुंच गए। सोमवार को तालाब किनारे चप्पल व कपड़े मिलने के बाद दोनों की तालाब में खोज शुरू हुई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 

रात भर ढूंढते रहे परिजन, सुबह तैरते हुए मिले शव

lake city udaipur 3 drowned in deep ponds at two sites in udaipur
पानी से निकाले गए दोनों छात्रों के शव - फोटो : Amar Ujala
कमलेश के परिजनों ने बताया कि भरत अम्बेरी से अपने दोस्त कमलेश के घर मानपुरा गया था। दोनों दोस्त परिजनों को बाल कटवाने की कहकर घर से निकले थे जो रात भर वापस नहीं आए। परिजनों ने बच्चों के ना लौटने पर रातभर उन्हें तलाश किया लेकिन वे नहीं मिले। सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों के कपड़े तालाब किनारे पड़े मिले। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।

सूचना मिलने पर सुखेर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखारों को सूचित किया। इससे पूर्व ही गांव के 8-10 तैराक पानी में कूद गए और मशक्कत की तो उन्हें कुछ ही दूरी पर भरत का शव मिल गया। करीब 1 घंटे बाद कमलेश का शव भी निकल आया।

तलाशी के दौरान दोनों मृतकों के परिजन भी वहां पहुंच गए। दोनों बच्चों के शव देख वे फफक पड़े। दोनों शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किए। दोनों ही किशोर सापेटिया में गायत्री पब्लिक स्कूल में 9वीं के विद्यार्थी थे।

 

पिछोला में किशोर डूबा, हालत नाजुक

lake city udaipur 3 drowned in deep ponds at two sites in udaipur
drowned
ऐसा ही एक और हादसा उदयपुर की पिछोला झील में हुआ जहां गणगौर घाट पर नहाते समय एक किशोर डूब गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। किशोर को झील से निकाल कर एमबी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। किशोर की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है । घंटाघर थाना पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed