फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kurbani bakra ready to be sold in markets of ajmer

इन छोटे से जनाब की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 24 Aug 2017 06:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 24 Aug 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
kurbani bakra ready to be sold in markets of ajmer
बकरा मंडी - फोटो : amar ujala
ईद-उल-अजहा यानी बकरा ईद की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है और कुर्बानी के लिए आने वाले बकरों की भी मंडी सज चुकी है। यहां अजमेर स्थित बकरा मंडी में 35 हजार से डेढ़ लाख रूपए तक के बकरे बिकने के लिए आए हुए हैं।
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय का त्यौंहार बकरा ईद आगामी 2 सितम्बर को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों में मुस्लिम समुदाय पूरी तरह जुट चुका है। वहीं बकरा मंडी में भी बकरे बिक्री के लिए पहुंचने लगे हैं। सबसे अधिक डिमांड पंजाब के बकरों की देखी जा रही है।
विज्ञापन


पंजाब से बकरे लेकर बेचने आए व्यापारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि उनके बकरे दिखने में काफी आकर्षक होते हैं और इन्हें सालभर तक पूरी खुराक भी खिलाई जाती है। इलियास ने कहा कि इस बार बाजार भी काफी अच्छा है। ग्राहक भी उमड़ रहे हैं। ऐसे में अच्छी आमदनी का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये खास बात देखनी पड़ती है बकरे में

kurbani bakra ready to be sold in markets of ajmer
इलियास ने कहा कि महंगाई का असर इन बकरों पर भी पड़ा है। जो बकरा पिछले साल 20 हजार का था, वही अब 35 हजार रूपए की कीमत में बिक रहा है। डेढ़ लाख रूपए तक की सर्वाधिक कीमत का बकरा भी उनके पास है।

मंडी के ही दूसरे व्यापारी ने कहा कि कुर्बानी के लिए जाने वाले बकरों में यह देखा जाता है कि कहीं उसका कान तो कटा हुआ नहीं है, सींग टूटा ना हो, पांव भी ठीक हो सहित कई अन्य चीजें देखी जाती है। उन्होंने कहा कि जिन बकरों पर इस्लामिक आयतें लिखी होती है, उनकी मुंह मांगी कीमत मिलती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed