{"_id":"5a44811c4f1c1b87698c422a","slug":"kulbhushan-jadhav-issue-jain-saint-tarun-sagar-criticize","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में जितने आतंकवादी नहीं उससे ज्यादा भारत में गद्दार - जैन मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में जितने आतंकवादी नहीं उससे ज्यादा भारत में गद्दार - जैन मुनि
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
तरुण सागर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैद कुलभूषण जाधव से मिलने गई उनकी मां और पत्नी के साथ हुए बुरे बर्ताव से भारत में गुस्से का माहौल है। जाधव की पत्नी और मां के साथ पाकिस्तान में हुए बर्ताव पर विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज आज संसद में बयान देंगी। वहीं इस पाकिस्तान के व्यवहार पर जैन मुनि तरुण सागर ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कड़वे वचन के लिए प्रसिद्ध जैन संत ने कहा है कि पाकिस्तान में जितने आतंकवादी नहीं है उससे ज्यादा भारत में गद्दार है।
विज्ञापन
गद्दारों की पहचान की जानी चाहिए
तिंरगा
- फोटो : SELF
जयपुर में जैन मुनि ने कहा कि ऐसे गद्दारों की पहचान की जानी चाहिए जो भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन करते है। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी जैन मुनि ने की है। वहीं जैन मुनि तरुण सागर ने कहा है कि भारत में कुछ मुसलमान ऐसे है जिनका यहां मन नहीं लगता। ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। इसी प्रकार पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को भारत आ जाना चाहिए।