फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kota's mango reached Rashtrapati Bhavan's Mughal Gardens

कोटा के ये आम बन गए है राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन के खास

Sun, 14 May 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 May 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
Kota's mango reached Rashtrapati Bhavan's Mughal Gardens
सदाबहार आम के साथ किशन - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में कोटा के एक किसान के खेत में चिन्हित की गई आम की एक खास किस्म राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन में पहुंचकर खास हो गए है। ये आम है सदाबहार। 
विज्ञापन


आम की सदाबहार किस्म दिल्ली स्थित मुगल गार्डन की शान है। यहां इस किस्म के चार पेड़ है। इस आम की खास बात यह है कि इस किस्म की पहचान कोटा के किसान किशन सुमन ने की थी। 
विज्ञापन


किशन बताते हैं कि उनके चार बीघा खेत में आम के 22 मदर प्लांट्स और 300 ग्राफ्टेड प्लांट्स लगे हुए हैं। सदाबहार नाम की आम की यह किस्म रोग प्रतिरोधी है। बौनी किस्म होने से इसे गमले में भी लगाया जा सकता है। इसमें वर्ष भर नियमित रूप से फल आते हैं और ये सघन रोपण के लिए भी उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन का कहना है कि 17 साल पहले उन्होंने अपने फलों के बगीचे में आम के ऐसे पेड़ की पहचान की थी, जो तीन ऋतुओं यानी बारह महीनों  जनवरी-फरवरी, जून-जुलाई तथा सितंबर-अक्टूबर में फल दे रहा था। इस पौधे को संरक्षित करने एवं ग्राफ्टिंग द्वारा अन्य पौधे तैयार करने पर इनमें बेहतरीन विकास देखने को मिला और इनमें दूसरे वर्ष से ही आम लगने लगे। सुमन ने बताया कि 24 मई से आयोजित होने वाले ग्राम कोटा में भी इसे प्रदर्शित किया जाएगा।


वर्तमान में सदाबहार आम पेटेंट की प्रक्रिया में है। इसकी पौध को अब नियमित रूप से छत्तीसगढ़, दिल्ली एवं हरियाणा भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि सुमन को नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की प्रदर्शनी में पुरस्कृत किया जा चुका है और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इसकी सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed