{"_id":"5979914c4f1c1bdd7a8b47d9","slug":"kota-police-busted-3-days-old-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे शौक को देख पुलिस को हुआ शक, यूं खुलती गई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे शौक को देख पुलिस को हुआ शक, यूं खुलती गई वारदात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
कोटा पुलिस के हत्थे चढ़े चोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो चोरों को उनके महंगे शौक करते देख शक के आधार पर गिरफ्तार किया है जिसके बाद चोरों ने वारदात करना कुबुल किया। जानकारी के अनुसार कोटा की रामपुरा कोतवाली इलाके में तीन दिन पहले हुई चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात के बाद से ही पुलिस को इनकी तलाश थी, इसी बीच पुलिस को मुखबिर से पता चला की लाड़पुरा क्षेत्र में रहने वाले दो युवक आसिफ और इंसाफ दो दिन से महंगी चीजें खरीद रहे है और अपने दूसरे महंगे शौक पूरे कर रहे है। साथ ही दोनों जुआ और शराब में भी रकम खर्च कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस को शक हुआ तो दोनों को एक पार्क के पास से पकड़ा और पूछताछ की गई तो दोनों ने चोरी की वारदात करना कबूला।
सीआई धनराज मीणा ने बताया कि दोनों चोरों ने यह भी स्वीकार किया वह पिछले कई दिनों से मकान की रैकी कर रहे थे। गौरतलब है कि 23 जुलाई को कोतवाली इलाके की गुलाबबाड़ी में बुजुर्ग सुशीला जैन के मकान में चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी किए थे।