फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kishangarh airport opening ceremony today

पुष्कर और ख्वाजा की नगरी से हवाई सेवा शुरू, एयरपोर्ट की मिली सौगात

Wed, 11 Oct 2017 04:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
kishangarh airport opening ceremony today
फाइल फोटो।
पुष्कर के प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर और अजमेर की ख्वाजा साहब की दरगाह जाने के लिए अब हवाई सेवा भी उपलब्ध होगी। आज अजमेर के नजदीक किशनगढ़ में 135 करोड़ की लागत से तैयार एयरपोर्ट का लोकार्पण किया गया। 
विज्ञापन


लोकार्पण केन्द्रीय नागरिक व उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने किया और इस मौकेे पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपस्थित थी। एक चार्टड प्लेन से ये किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और एयरपोर्ट का औपचारिक उदघाटन किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फिलहाल एक ही विमान सेवा किशनगढ़ एयरपोर्ट पर संचालित की जाएगी। इसमें रोजाना एक 50 सीटर विमान दिल्ली से किशनगढ़ के बीच संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्बल व्यवसाय को लगेंगे पंख

kishangarh airport opening ceremony today
जयंत सिन्हा
जानकारी के अनुसार जूम एयरलाइंस इस सेवा को संचालित करेगी। किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए अंतिम स्वीकृति डीजीसीए ने जारी कर दी है। जिसके बाद इस एयरपोर्ट का संचालन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते कुछ माह में राजस्थान के कई शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा गया है। जिसमें कोटा व जैसलमेर प्रमुख है। वहीं अब किशनगढ़ में हवाई सेवा की शुरुआत के बाद यहां के मार्बल व्यवसाय को भी पंख लगने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed