{"_id":"598084964f1c1bbc5a8b45c1","slug":"kiran-maheswari-inaugurates-incubation-centre-in-government-engineering-college-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला इंजीनियर्स के सपनों को पंख लगाएगा इन्क्यूबेशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला इंजीनियर्स के सपनों को पंख लगाएगा इन्क्यूबेशन सेंटर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कदम रखने वाली छात्राओं के सपनों को पंख लगाने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटरों की शुरुआत की जाएगी। उच्च एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि इंजीनियरिंग काॅलेजों में बनने वाले इनक्यूबेशन सेन्टर भविष्य में इंजीनियरिंग की प्रतिभाओं और उनके सपनों को पंख देंगे माहेश्वरी ने कहा कि यह इंजीनियरिंग कर रही बालिकाओं के लिए भी एक बड़ी सौगात है। इन केन्द्रों में नवाचारों के जरिए बालिकाएं आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकती है।
उच्च एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने आज राजकीय महिला इंजीनियरिंग काॅलेज में शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल के साथ इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग काॅलेजों में स्थापित किए जाने वाले यह इनक्यूबेशन सेन्टर प्रतिभाओं को संवारने वाले साबित होंगे। इससे युवा स्वरोजगार की ओर अपने कदम बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चाहते है कि हमारे युवा नौकरियों के पीछे ना भागकर स्वयं नौकरी देने वाले बने। ऐसे युवाओं को प्लेटफॉर्म देने के लिए यह इनक्यूबेशन सेंटर शुरू किए जा रहे है।