{"_id":"58dcfd984f1c1b0b0563da00","slug":"khwaza-urs-2017-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया की चादर पहुंची, मोदी की कल पेश होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया की चादर पहुंची, मोदी की कल पेश होगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
chadar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स की शुरुआत के साथ ही वीआईपी लोगों की चादर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित की चादर पेश की गई।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से समर्थकों ने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर देश में अमन—चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। खादिम अफशान चिश्ती ने दल को जियारत करवाकर तबर्रूक भेंट किया। वहीं पीसीसी चीफ सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चादर लेकर अजमेर पहुंचे। दरगाह जियारत के बाद पायलट ने मीडिया से कहा कि भाजपा उधार के उम्मीदवार के दम पर धौलपुर में चुनाव लड़ रही है। भाजपा के पास अपना कोई उम्मीदवार तक नहीं है।
उधर, मुम्बई की बाॅलीवुड इंडस्ट्री की ओर से भी ख्वाजा साहब के दर पर चादर पेश की गई। इंडस्ट्री की तरफ से फिल्म अभिनेता साहिल चड्डा चादर लेकर दरगाह पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुक्रवार को चादर पेश की जाएगी। राज्यपाल कल्याण सिंह की ओर से बुधवार को ही चादर पेश की गई।