फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   KC Venugopal to visit Jaipur on 29 November regarding Bharat Jodo Yatra

Rajasthan : 29 नवंबर को जयपुर दौरे पर केसी वेणुगोपाल, क्या गहलोत-पायलट का मनभेद दूर करने भेज रहा है आलाकमान

Fri, 25 Nov 2022 11:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 25 Nov 2022 11:56 AM IST
सार

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को किसी भी विवाद से दूर रखना चाहती है। चर्चा तेज है कि केसी वेणुगोपाल को सचिन पायलट और गहलोत में समझौता करवाने भेजा जा रहा है। जिससे कांग्रेस की किरकिरी न हो।

विज्ञापन
KC Venugopal to visit Jaipur on 29 November regarding Bharat Jodo Yatra
केसी वेणुगोपाल - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल 29 नवंबर को जयपुर दौरे पर रहेंगे। वे भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं। हालांकि, चर्चा तेज है कि वेणुगोपाल अशोक गहलोत और सचिन पायलट में चल रही खींचतान को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल की यह जयपुर यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। उन्होंने दो दिन में राजस्थान के मसले को सुलझाने की बात कही थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने था कि सचिन पायलट गद्दार हैं और कांग्रेस आलाकमान उन्हें सीएम नहीं बना सकता। जिसके बाद सियासत गरमा गई है। इसी बीच दिल्ली में केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और सोनिया गांधी के साथ मुलाकात हुई है। जिसके बाद ही वेणुगोपाल का राजस्थान दौरा तय किया गया है।
विज्ञापन

 

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पायलट और गहलोत के बीच चल रही बयानबाजी और गुटबाजी को बैठकर सुलझाना का भी प्रयास किया जाएगा। जिससे भारत जोड़ो यात्रा में कोई भी व्यवधान नहीं पड़े। वेणुगोपाल का प्रयास होगा कि किसी भी प्रकार दोनों नेताओं के बीच कोई समझौता हो जाए, जिसके चलते राजस्थान में कांग्रेस की किरकिरी बंद हो। कांग्रेस की प्राथमिकता इस समय भारत जोड़ो यात्रा ही है। कांग्रेस कैसे भी यात्रा को किसी भी विवाद से दूर रखना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक गुजरात चुनाव से पहले राजस्थान को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed