फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   kapil sharma will come jaipur tommorow for promotion of firangi

कपिल कल यहां बताएंगे कि उन्होंने क्यों मारी अंग्रेजों को 'लात'!

Thu, 26 Oct 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma will come jaipur tommorow for promotion of firangi
firangi
अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ विवाद में रह चुके अभिनेता कपिल शर्मा अपनी अगली फिल्म को लेकर किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि वे जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन



कपिल की आगामी फिल्म फिरंगी को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म होने लगा है। फिरंगी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके बाद तो जैसे कपिल ने प्रमोशन टॉप गियर में ला दिया है। अपनी प्रमोशनल एक्टिविटीज के तहत ही कपिल कल जयपुर में भी आएंगे।
विज्ञापन


जयपुर में वे जहां अपने फैन्स के साथ रूबरू होंगे, वहीं मीडिया को भी फिल्म के बारे में जानकारी देंगे। वे बताएंगे कि फिल्म किस तरह की है और किस तरह यह फिल्म सभी वर्ग के लोगों को पसंद आएगी। कपिल बाइस गोदाम स्थित क्रिस्टल पॉम में आएंगे। यहां वे फिल्म से जुड़े कई सवालों को जवाब भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल के बाद आई है फिल्म

kapil sharma will come jaipur tommorow for promotion of firangi
Firangi
दरअसल, कपिल शर्मा की 'फिरंगी' साल 1920 की एक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन राजीव ढींगरा ने किया है, जो 24 वंबर को रिलीज होगी।  फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया उसमें कपिल एक अंग्रेज के लात मारते नजर आ रहे हैं।

कपिल की पहली फिल्म किस किस को प्यार करूं 2015 में आई थी। अब एक बार फिर कपिल बिग स्क्रीन पर कॉमेडी का तड़का पेश करने के लिए तैयार हैं।

कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो' सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने वाले शो में था। अपनी साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा होने के बाद कपिल के शो की टीआरपी गिरने लगी थी। उधर बताया गया कि कपिल की खराब तबीयत के कारण इस शो को बंद किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed