{"_id":"5a7c1a414f1c1ba1268b91e6","slug":"kangna-ranaut-comment-after-manikarnika-controversy-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' पर उपजे बवाल पर कंगना रनौत ने दी सफाई, कहा-छोड़ो बेकार की बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मणिकर्णिका' पर उपजे बवाल पर कंगना रनौत ने दी सफाई, कहा-छोड़ो बेकार की बातें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर एयरपोर्ट पर कंगना रनौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेत्री कंगना रनौत आज जोधपुर पहुंची। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म में वह झांसी की रानी का रोल निभा रही हैं।
कंगना रनौत ने कहा कि देश कि एक ऐसी बेटी का रोल करने पर उन्हें गर्व है। फिल्म का राजस्थान में ब्राह्मण समाज के विरोध करने के सवाल पर कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म में झांसी की रानी के प्रेम-प्रसंग जैसी बातें फैलाईं जा रही हैं, ऐसा सोचा भी कैसे जा सकता है।
रनौत ने कहा कि यह सब गलत है और बेकार की बातें हैं। फिल्म में ऐसा कुछ नही है। फिल्म को लेकर हो रहे इस तरह के विरोध से हमें दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के राइटर ने तो अपनी बेटी का भी नाम मणिकर्णिका रखा है।

पैर में चोट लगने के बाद रुक गई थी शूटिंग
manikarnika
जोधपुर में फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान पैर में लगने से कंगना रनौत घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी थी। जिस पर कंगना फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोककर मुम्बई चली गई थीं। इसके बाद आज वापस जोधपुर लौटी।
अब इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होगी। उधर, राजस्थान में ब्राह्मण समाज द्वारा फिल्म के विरोध को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तजाम किए गए हैं।
अब इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होगी। उधर, राजस्थान में ब्राह्मण समाज द्वारा फिल्म के विरोध को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तजाम किए गए हैं।